Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में खेत पर दिव्यांग परिवार पर हमले का आरोप:गर्भवती महिला से भी की मारपीट, परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

    12 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक दिव्यांग परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गर्भवती महिला से भी मारपीट की। पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता केतकी देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं काट रही थीं। तभी गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों, फावड़े और चाकू जैसे धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इस हमले में केतकी देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। उनके बेटे प्रमोद के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बेटी पूजा के पैर में चाकू मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया गया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि हमलावरों ने परिवार की पांच माह की गर्भवती बहू को भी नहीं बख्शा। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती महिला को जमीन पर गिराकर उसके पेट पर लात मारी गई, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई हैं और गर्भस्थ शिशु को खतरा पैदा हो गया है। केतकी देवी ने बताया कि वह और उनके पति दोनों दिव्यांग हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने उन्हें घसीटा और जाते समय पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में दी गई उनकी तहरीर को बदलवा दिया गया। उनके बेटे को डरा-धमकाकर अलग तरीके से बयान लिखवाया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दिव्यांग उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, घायलों की मेडिकल जांच कराई जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फफूंद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग:नगर पंचायत ने शासन को भेजा प्रस्ताव, बेहतर मेडिकल सुविधा मिलने की उम्मीद
    Next Article
    मथुरा में खाली पड़ा केसी घाट, नहीं चल रहीं नावें:नगर निगम की गाइडलाइन से नाविक नाराज, बोले- 5000 सिर्फ रजिस्ट्रेशन का मांग रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment