Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 'मनरेगा बचाओ चौपाल' का आयोजन:जिलाध्यक्ष बोले- पहले जवान, अब किसान-मजदूरों को खत्म कर रही सरकार

    16 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने न्याय पंचायत मधन के ग्राम नगला सावज में एक 'मनरेगा बचाओ चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जवानों, किसानों और मजदूरों को खत्म करने की तैयारी का आरोप लगाया। चौपाल के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ थे। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान वीर जवानों और अन्नदाता किसानों से होती थी। कुलश्रेष्ठ के अनुसार, जब से भाजपा सरकार बनी है, सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को अग्निवीर योजना के माध्यम से खत्म किया और अब मनरेगा में बदलाव कर किसानों व मजदूरों को खत्म करने जा रही है। कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मनरेगा योजना किसानों और मजदूरों को इच्छानुसार रोजगार की मजबूत गारंटी देती थी। अब भाजपा सरकार इस योजना को बदलकर मजदूरों के रोजगार के अवसर छीन रही है। ग्राम नगला सावज के लोगों ने चौपाल में बताया कि भाजपा सरकार में पहले तो काम मिलता नहीं है, और यदि मिल भी जाए तो काम पूरा करवाने के बाद भुगतान पूरा नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल मजदूरों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मनरेगा के तहत 90 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किया जाता था। लेकिन, भाजपा सरकार ने अब 40 प्रतिशत भुगतान की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डाल दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो राज्य सरकारें पहले से कर्ज में हैं, वे मजदूरों का भुगतान कैसे करेंगी। कुलश्रेष्ठ ने आगे कहा कि अब मजदूरों को काम भी भाजपा सरकार की मर्जी से मिलेगा और केंद्र सरकार यह तय करेगी कि किस गांव के मजदूरों को काम देना है और किसको नहीं। इस कार्यक्रम में अनुपम शाक्य (जिला महासचिव, पीसीसी), डॉ. नवीन शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष), पंकज कुमार (जिला महासचिव), इंद्रपाल, योगेंद्र सिंह, विवेक, गजराज, देशराज, कुलदीप, राधेश्याम, मान सिंह, संतोष कुमार, राजेश, मुन्नालाल, सियाराम, छोटू सिंह, श्यामलाल, वीरपाल, जर्मेन सिंह, रंजीत सिंह और तेज सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में युवक ने लगाई फांसी:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    बुलंदशहर में 'ड्रिंक एंड ड्राइव' अभियान शुरू:होली पर्व पर कानून-व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment