Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण:ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्माण रुकवाने के लिए डीएम कार्यालय को घेरा

    17 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के सदर तहसील क्षेत्र के कांकन गांव में सरकारी भूमि पर मस्जिद निर्माण के आरोप को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण कार्य के विरोध में हिंदू समुदाय के ग्रामीण भाजपा नेताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य तुरंत रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बाहर से आए कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक कर चंदा इकट्ठा किया। इसके बाद, बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीण अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस भूमि पर यह निर्माण किया जा रहा है, वह पूरी तरह से सरकारी जमीन है और उस पर पहले कोई ढांचा मौजूद नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण नहीं रोका गया, तो गांव का माहौल बिगड़ सकता है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन ढांचे को हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के साथ पहुंचे सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि कांकन एक हिंदू बहुल गांव है, जहां कुछ अल्पसंख्यक परिवार रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। चौहान ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत हुई है और प्रशासन ने जांच कर निर्माण रुकवाने का आश्वासन दिया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण से पहले जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक होती है। यदि बिना अनुमति निर्माण हो रहा है, तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के मुबारकपुर में दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा:बुधवार को 12 घंटे तक ED ने की थी छापेमारी, जिले के अधिकारियों ने साथी चुप्पी
    Next Article
    साईफन पाईप के अन्दर पड़ा मिला युवक का शव:नाक से खून बह रहा था, पाइप के अंदर से इंजक्शन की सिरिंज बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment