Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑफिस दीवार पर फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव:पीलीभीत में परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया हत्या का आरोप, CCTV थे बंद

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के देशनगर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय में कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो उसी कार्यालय में काम करता था। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए प्रॉपर्टी डीलर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र में सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने कार्यालय की छत से बाहर की ओर अनिल का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह कार्यालय वेद कश्यप द्वारा संचालित किया जाता है, जिन्होंने यूपी पुलिस से वीआरएस लेने के बाद यह व्यवसाय शुरू किया था मृतक के छोटे भाई सुनील ने प्रॉपर्टी डीलर वेद कश्यप पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। सुनील का दावा है कि यह एक सोची-समझी साजिश है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के समय कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद कर दिए गए थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें। सुनील ने यह भी बताया कि अनिल ने काम छोड़ दिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उसे फोन करके कार्यालय बुलाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने हत्या के पीछे किसी लड़की से जुड़े विवाद की आशंका भी जताई है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस कॉल डिटेल्स (CDR) और मौके से मिले साक्ष्यों सहित हर पहलू पर नजर रख रही है। परिजनों ने आरोपी संचालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। शहर कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि"शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:लाखों के गहने और नकदी लेकर हुए फरार, सुबह घर वालों को चला पता
    Next Article
    होली पर गोंदिया-छपरा विशेष ट्रेन चलेगी:2 मार्च से सेवा शुरू, केराकत-जौनपुर से गुजरेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment