Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, दी धमकी:पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जांच शुरू

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता अवनीश कुमार जाटव ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। अवनीश कुमार जाटव ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 4 अगस्त 2026 को शाम करीब 8 बजे हुई। वह अपने साझेदार चंद्रशेखर तिवारी के घर जा रहे थे, तभी अरविंद राठौर की दुकान के पास उन्हें रोक लिया गया। गांव के ही कुछ लोगो ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अवनीश कुमार ने का विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मारपीट का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने तमंचा निकालकर अवनीश कुमार पर तान दिया। अवनीश कुमार के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने अवनीश कुमार को दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अवनीश कुमार जाटव ने एसपी से इन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले की जांच के लिए शिकायती पत्र थाने भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी और जल्द ही पीड़ित को न्याय मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार:बोले- जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    आईटीआई आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई, मिलेगा संशोधन का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment