Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईटीआई आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई, मिलेगा संशोधन का समय

    7 hours ago

    1

    0

    मऊ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि अब अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षण सत्र 2025 के तहत राजकीय आईटीआई, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित राजकीय एवं निजी संस्थानों के दीर्घकालीन व्यवसायों और पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए 48 घंटे (दो दिन) का अतिरिक्त समय मिलेगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 250 रुपये है, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, दी धमकी:पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जांच शुरू
    Next Article
    MMMUT दीक्षांत में बोलीं राज्यपाल- बंद कीजिए शराब-सिगरेट:मां-बाप पढ़ने भेजे हैं, 20 मेधावियों को पहनाया 46 गोल्ड मेडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment