Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में युवक को बीच सड़क दौड़ाकर पीटा:भाई को स्कूल छोड़कर लौटते समय हमला, आरोपी मौके से फरार

    1 day ago

    1

    0

    मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना दिहुली रोड स्थित चौधरी नथू सिंह महाविद्यालय के पास बीच सड़क पर हुई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के साथ ही आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। पीड़ित अंशुल यादव ने बताया कि वह सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। डिग्री कॉलेज के पास खड़ी अपनी बाइक लेने जाते समय दो युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगे। जब अंशुल ने विरोध किया, तो एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, जबकि दूसरे ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। अंशुल के अनुसार, जब उसने मारपीट का कारण पूछा तो दोनों युवक और उग्र हो गए और लगातार डंडों से उसकी पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों हमलावरों ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और मौके से फरार हो गए। अंशुल ने बताया कि उसके शरीर पर डंडों के कई निशान हैं। पीड़ित ने वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान घनशु यादव और मारपीट करने वाले की पहचान अनुज निवासी ज्योति के रूप में की है। अंशुल का कहना है कि उसकी आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। उसने बरनाहल पुलिस से दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक दूसरे पर लगातार लाठी-डंडों से हमला कर रहा है, जबकि दूसरा युवक पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। बीच सड़क हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ हाईवे पर बस-ट्रॉली टक्कर, चारा फैला:यातायात डायवर्जन के दौरान ई-रिक्शा और एक्टिवा में भिड़ंत
    Next Article
    आगरा में फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति:लाेग चमत्कार समझ कर रहे पूजा-अर्चना, चढ़ा रहे पैसे, वीडियो हो रहा वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment