Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ हाईवे पर बस-ट्रॉली टक्कर, चारा फैला:यातायात डायवर्जन के दौरान ई-रिक्शा और एक्टिवा में भिड़ंत

    1 day ago

    1

    0

    हापुड़। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के करीब चार बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाईओवर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पशुओं के चारे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें भरा चारा हाईवे पर बिखर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही थी। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की बस ने इसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई और चारा पूरी सड़क पर फैल गया। हालांकि, इस दुर्घटना में बस चालक मनोज सिंह (निवासी हल्द्वानी) और ट्रैक्टर चालक चंद्रभान (निवासी रामपुर) सुरक्षित रहे। हाईवे पर चारा फैलने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सर्विस रोड से डायवर्ट किया। इसी डायवर्जन के दौरान सर्विस रोड पर अंडरपास के पास एक ई-रिक्शा, जिसमें कई सवारियां थीं, और दो महिलाओं से सवार एक एक्टिवा किसी गुजर रहे वाहन से टकरा गए। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में बैठी कुछ सवारियों और एक्टिवा चालक को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से हाईवे पर फैले चारे को हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कर यातायात सामान्य कराया जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में लगे विवादित होर्डिंग:लिखा सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के लगाए फोटो
    Next Article
    मैनपुरी में युवक को बीच सड़क दौड़ाकर पीटा:भाई को स्कूल छोड़कर लौटते समय हमला, आरोपी मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment