Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, चालक की मौत:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, मकान क्षतिग्रस्त

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह लगभग 3 बजे एक डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मकान मालिक का परिवार सुरक्षित बच गया। देखिए तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… कबरई से गिट्टी लेकर तकिया जा रहा डंपर ट्रक गोगौली मोड़ के पास चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया। ट्रक फतेहपुर से कानपुर की ओर जाने वाली लेन से भटककर दूसरी लेन में चला गया और हाईवे पर लगी बेरिकेडिंग तोड़ते हुए गोगौली गांव निवासी रणधीर सिंह के मकान में जा घुसा। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुई। हादसे के समय मकान मालिक रणधीर सिंह अपने बच्चों, पत्नी और मां के साथ घर के पिछले कमरे में सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस, एनएचएआई विभाग और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जेसीबी की सहायता से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक की पहचान दुर्गेश कुमार (28 वर्ष) पुत्र भोला के रूप में हुई है, जो फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवां गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश की शादी नवंबर 2024 में हुई थी और उसकी एक चार महीने की बच्ची भी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत:बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देकर लौट रहा था, चालक वाहन लेकर फरार हुआ
    Next Article
    SIR कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, वेतन रुका:प्रयागराज में 2 बीएलओ, 1 सुपरवाइजर समेत कई को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment