Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत:बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देकर लौट रहा था, चालक वाहन लेकर फरार हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहा था, तभी हाईवे स्थित छितौनी के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। मृतक छात्र की पहचान अजय पुत्र बॉबी निवासी जमालपुर गादुरी के रूप में हुई है। वह बदरिया स्थित रामस्वरूप इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस उसे एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गई। रोते-बिलखते पहुंचे घर वाले मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन एटा स्थित मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता बोले- सब कुछ छिन गया मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बदरिया स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आया था और यह उसका आखिरी पेपर था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा भविष्य सुधारने के लिए पढ़ाई कर रहा था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच मामले पर लिप्टन चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र पेपर देकर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी:मोबाइल पर मैसेज भेजा- बनारस कचहरी के साथ तुम्हें भी बम से उड़ा देंगे
    Next Article
    फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, चालक की मौत:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, मकान क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment