Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा भुगतान 75 दिन से लंबित, कांग्रेसियों का प्रदर्शन:मैनपुरी में मजदूरों और रोजगार सेवकों ने विकास भवन का घेराव किया

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव किया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल भुगतान की मांग की। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने भाजपा सरकार पर मजदूरों के हक का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये माफ किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मजदूरों को उनकी मेहनत का भुगतान नहीं मिल रहा है। कुलश्रेष्ठ ने सरकार को मजदूर विरोधी बताया। भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा कांग्रेसियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लगभग 1 करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों का भुगतान पिछले 75 दिनों से लंबित है। प्रदेश में कुल लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इसके अतिरिक्त, ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद यादव ने मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपए करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा योजना को गारंटी कानून का दर्जा दिया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में मजदूरों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पूर्व बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि होली से पहले ही भुगतान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने दोहराया कि जब तक सभी मजदूरों और कर्मियों का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में पीसी चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुखवीर यादव, गौरव खेड़ा, हिमांशु सेन और अनुपम शाक्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर कलेक्ट्रेट का मंडलायुक्त ने किया वार्षिक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कमियां दूर करने के निर्देश दिए
    Next Article
    श्रीदेवी प्रॉपर्टी विवाद में बोनी कपूर हाई कोर्ट पहुंचे:जान्हवी और खुशी कपूर संग याचिका दाखिल, चेन्नई ईसीआर संपत्ति पर कानूनी लड़ाई तेज हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment