Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा भुगतान बकाया, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:ADM को सौंपा ज्ञापन, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम

    16 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में मंगलवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर एडीएम के माध्यम से शासन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और तत्काल भुगतान की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को लंबे समय से मजदूरी नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों से भुगतान लंबित है, जिसमें करीब 2 हजार करोड़ रुपये की धनराशि अटकी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि होली से पहले प्रदेश नेतृत्व ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण अब मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय गोयल, अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, डॉ. वीसी शर्मा, रजनीश त्यागी, रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्मशान घाटों की बदहाली पर हिंदू महासभा का ज्ञापन:पीलीभीत में गन्ना मंत्री से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    बुलंदशहर में हजारों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली कटी:रिचार्ज न होने से परेशान, दफ्तरों के चक्कर लगा रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment