Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्मशान घाटों की बदहाली पर हिंदू महासभा का ज्ञापन:पीलीभीत में गन्ना मंत्री से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की

    17 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद में श्मशान भूमियों की दुर्दशा और उन पर अवैध कब्जों को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्यमंत्री व सदर विधायक संजय सिंह गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर जनभावनाओं से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से हिंदू महासभा ने जनपद की ग्राम सभाओं में स्थित श्मशान घाटों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन का आरोप है कि अधिकांश गांवों में श्मशान भूमि वर्षों से उपेक्षित पड़ी है, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पदाधिकारियों ने बताया कि श्मशान घाटों पर न तो कोई चहारदीवारी है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। ग्राम चिड़ियादाह का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां झाड़-झंखाड़ और कूड़े के ढेर के कारण अंत्येष्टि के लिए जगह तक नहीं बची है। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर भू-माफियाओं और दबंगों ने श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। संगठन ने तीखे लहजे में कहा कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया था, लेकिन धरातल पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। हिंदू महासभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जनपद स्तर पर अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जो सीधे तौर पर शासन की मंशा के विपरीत है। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा, "श्मशान भूमि का विषय जनभावनाओं और अंतिम विदाई की गरिमा से जुड़ा है। यदि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें, तो उन्हें वास्तविक नारकीय स्थिति का पता चलेगा। प्रशासन की यह सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में जनपद की सभी श्मशान भूमियों से अवैध कब्जे तुरंत हटाने, नियमित साफ-सफाई, समतलीकरण और मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने की बात कही। इसके साथ ही, परिजनों के बैठने के लिए टीन शेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा पारदर्शिता के लिए कार्यों का वीडियो व फोटो के जरिए सत्यापन कराने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल इस दौरान जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, प्रकाश अग्निहोत्री, जितेंद्र मौर्य, राहुल राठौर, कृष्णा साहनी, मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर: विकास प्राधिकरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप:दलाल पर गरीबों से मारपीट, धमकी और हजारों रुपये ठगने का इल्जाम
    Next Article
    मनरेगा भुगतान बकाया, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:ADM को सौंपा ज्ञापन, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment