Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:कासगंज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन का घेराव, ज्ञापन सौंपा

    10 hours ago

    1

    0

    कासगंज में मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान न मिलने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे और घेराव कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे और नगर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा मजदूरों का हक मारा है। पांडे ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के बाद, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन विकास भवन के अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को पिछले कई महीनों से किए गए कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। विशेष रूप से, जनवरी से फरवरी तक की मजदूरी का भुगतान लंबित है। इस कारण प्रदेश के मनरेगा मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मनरेगा मजदूरों का जनवरी से फरवरी तक का लंबित भुगतान तुरंत जारी किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सुदामा प्रसाद बाल विद्यास्थली की प्रधानाचार्य बर्खास्त:कमेटी ने गबन का आरोप लगाया, शिक्षकों ने कमेटी पर बंधक बनाने की शिकायत की
    Next Article
    शामली के किसान डिग्री कॉलेज में खेलकूद महोत्सव आयोजित:अनु और विशाल बेस्ट एथलीट, छात्राओं का रहा बेहतर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment