Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसिक दिव्यांग मां ने बच्ची को नहर में फेंका:सीतापुर में एक घंटे बाद शव बरामद, पति से हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में शनिवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपनी छह महीने की मासूम बच्ची को शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज गांव का है। हुसैनगंज गांव में शनिवार दोपहर वंदना का अपने पति विपिन से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वंदना ने गुस्से में अपनी छह महीने की बेटी काव्या को लेकर गांव के किनारे शारदा सहायक नहर के पास पहुंच गई। उस समय नहर में पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। महिला ने बच्ची को नहर में फेंक दिया। यह देखकर पीछे-पीछे आ रहे परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बच्ची को बचाने के लिए कई ग्रामीण तुरंत नहर में कूद पड़े और उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नहर में खोजबीन की। इसी दौरान घटना की सूचना सिधौली कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SHO युवती से बोले, मारके नाक फोड़ देइब...:प्रयागराज में ऑडियो वायरल, खीरी थाने का मामला, शिकायत लेकर पहुंची थी
    Next Article
    एटा कोतवाली देहात प्रभारी निलंबित:फोन पर गाली देने का ऑडियो सामने आया था, एसएसपी ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment