Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SHO युवती से बोले, मारके नाक फोड़ देइब...:प्रयागराज में ऑडियो वायरल, खीरी थाने का मामला, शिकायत लेकर पहुंची थी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के खीरी थाने के एसएचओ कृष्णमोहन सिंह ने महिला फरियादी को गालियां दी है। खीरी की ही रहने वाली युवती का आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर जाने पर पर एसएचओ ने उससे गालीगलौज की। उसका कहना है कि इस पूरी घटना का ऑडियो उसने रिकॉर्ड किया है। ऑडियो में एसएसओ गालीगलौज करते सुने जा सकते हैं। एसएचओ युवती से कहता है कि तू हमें सीखाएगी। मार करके तेरी नाक फोड़ देंगे। वहीं एसएचओ कहना है कि ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। जबकि अफसरों ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पहले जानिए मामला युवती ने बताया- 1995 में उसके दादा के नाम ग्रामसभा की एक जमीन का पट्‌टा हुआ था। इस पर वह और उसका परिवार तब से रहते चले आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके 85 साल के दादा को बहका कर जमीन का बैनामा करा लिया। जबकि पट्‌टे की जमीन न खरीदी जा सकती है और न ही बेची जा सकती है। बोली, मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग गलत तरीके से बैनामा कराने के बाद 27 फरवरी को संबंधित पक्ष मेरे घर पर चढ़ आया। मुझसे और मेरे परिवारवालों से गालीगलौज-मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। इसकी शिकायत लेकर वह पुलिस के पास गई। इस दौरान लालतारा चौकी पर एसएचओ कृष्णमोहन सिंह मिले, लेकिन उन्होंने उसकी बात ही नहीं सुनी। उल्टा मुझे ही थाने ले गए और रास्ते में गाड़ी के भीतर मुझे गालियां दी और मारपीट की। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अब पढ़िए एसएचओ ने युवती से क्या कहा… SHO : तू हमें पढ़इबू। मारकरके नाक फोड़ देइब.... युवती: सर गाली मत दीजिए सर SHO: तब का तोर आरती उतारीं युवती: गाली क्यों दे रहे हैं आप? SHO: बदतमीजी हमसे मत करना युवती: हम आपसे बदतमीजी से क्या बोले हैं? आप मारना... हम भी कानून जानते हैं। SHO: कानून तोहरे... घुसा देब युवती: देख लीजिए SHO: कानून तुम्हारे... डाल दूंगा, बुड्‌ढा... यहां से लेकर अधिकारियों तक रोज जा रहा है। युवती: हम भी तो आए हैं, आपके पास SHO: नौ दिन की लइकी है…जेतना हमार... तोर उमर न होई उतना। जांच शुरू कराई गई इस मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- जांच के आदेश दिए गए हैं। एसीपी कौंधियारा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी हादसे में श्रद्धालु बोले- ईश्वर ने हमे बचा लिया:IPS ने मराठी में दिखाया अपनापन, पूछा- आई, तुम्ही कशा आहात...?
    Next Article
    मानसिक दिव्यांग मां ने बच्ची को नहर में फेंका:सीतापुर में एक घंटे बाद शव बरामद, पति से हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment