Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mandsaur में 21 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    मंदसौर, एक नवंबर मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को मंदसौर में 21 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस कार्रवाई में अल्प्राजोलम की एक किलोग्राम गोलियां और 500 ग्राम अफीम बरामद की।उन्होंने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अल्प्राजोलम की एक किलोग्राम गोलियां और करीब एक लाख रुपये मूल्य की 500 ग्राम अफीम बरामद की है। उन्होंने बताया कि मामले में नारायणगढ़ थाना अंतर्गत गोपालपुरा के निवासी समीर शेख (28) और नीमच जिले के मनासा के नूरी कॉलोनी के रहने वाले शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है।राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मादक पदार्थ गिरोह के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nagpur में Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर 8 व्यापारियों से मांगी 10-10 लाख की रंगदारी
    Next Article
    Mahadev Betting App: मुख्य आरोपी Saurabh Chandrakar को ओमान से प्रत्यर्पित कर लाई CBI

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment