Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur के चंदेल में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 300 से अधिक अस्पताल में भर्ती

    3 hours from now

    1

    0

    मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 18 नवंबर से अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 से अधिक अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीज चकपीकारोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। उन्हें इंफाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।राज्य के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार दोपहर शिजा अस्पताल और बबीना अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और वहां उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात की। सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चंदेल जिले के चकपीकारोंग इलाके में जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानने के लिए आज (शुक्रवार को) लामफेलपाट स्थित शिजा अस्पताल और साजीवा स्थित बबीना अस्पताल का दौरा किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिजा अस्पताल में 140 से अधिक और बबीना अस्पताल में 41 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है। पिछले 48 घंटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ ‘जनरल मेडिसिन’ के एक विशेषज्ञ के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल आवश्यक दवाओं के साथ चंदेल जिले के लिए रवाना हो गया है, ताकि वहां मरीजों के उपचार और स्थिति से निपटने के प्रयासों को मजबूत किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच कराएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। शिजा अस्पताल के संयुक्त प्रबंध निदेशक चेतन के. ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों ने चक्कर आने, पेट दर्द और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों का ‘हीमोडायलिसिस’ भी किया जा रहा है।जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) के एक चिकित्सक ने कहा, ‘‘अस्पताल में भर्ती कई लोगों में ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं जिन्होंने स्थानीय स्तर पर बनी शराब पी थी और डर के कारण अस्पताल पहुंचे थे।’’ शिजा अस्पताल ने बताया कि मेथनॉल विषाक्तता के कारण अब तक 312 से अधिक मरीजों को अस्पताल में चिकित्सा सहायता दी गई है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, जिस शराब के जहरीली होने का संदेह है, उसे काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदा गया था। चंदेल विधानसभा क्षेत्र की विधायक एस. एस. ओलिश ने बताया कि और मरीजों को इंफाल लाने की व्यवस्था की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra Assembly का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से नागपुर में, अधिकारियों की मौजूदगी पर सख्त निर्देश
    Next Article
    Qatar में हिरासत में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी Purnendu Tiwari के स्वास्थ्य पर विदेश मंत्रालय ले रहा जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment