Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur के Relief Camps में सिसकती जिंदगी, RTI से खुलासा- एक साल में 700 से ज्यादा मौतें

    14 hours ago

    1

    0

    मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा का एक बेहद दर्दनाक चेहरा सामने आया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा सूचना का अधिकार के तहत दी गई एक रिपोर्ट से पता चला है कि तब से लेकर अब तक राहत शिविरों और अस्थाई घरों में शरण लिए हुए 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।यह जानकारी मणिपुर सूचना आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार को आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक हरेश्वर गोस्वामी को सौंपी गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के नौ जिलों के राहत शिविरों में कम से कम 731 विस्थापित लोगों की जान जा चुकी है। मौतों के मामले में चूराचांदपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां 248 लोगों की मौत हुई। इसके बाद बिष्णुपुर में 151, कांगपोकपी में 128, इंफाल वेस्ट में 94, काकचिंग में 60 और इंफाल ईस्ट में 25 मौतें दर्ज की गईं। वहीं, जिरीबाम में 13, थौबल में 11 और तेंगनौपाल में एक व्यक्ति की जान गई।कांगपोकपी जिले में सबसे खराब हालातमणिपुर में संघर्ष शुरू होने के तीन साल बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि राज्य भर में 43,000 से अधिक लोग आज भी राहत शिविरों और प्री-फैब्रिकेटेड घरों में रहने को मजबूर हैं। 30 अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 15,694 विस्थापित लोग रह रहे हैं। इसके अलावा बिष्णुपुर में 10,092 और चूराचांदपुर में 6,365 लोग अभी भी शिविरों में ही अपनी जिंदगी काट रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में शराब सिंडिकेट पर चला हथौड़ा, 3600 करोड़ की वसूली बंदखुदकुशी और ड्रग ओवरडोज के मामले आए सामनेसरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, राहत शिविरों और बस्तियों में कम से कम 25 अप्राकृतिक मौतें भी दर्ज की गई हैं। चूराचांदपुर में ऐसी 6 मौतें हुईं, जिनमें डूबने की चार घटनाएं, करंट लगने का एक मामला और यौन उत्पीड़न का एक मामला शामिल है। इस यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट में 4 अप्राकृतिक मौतें हुईं, जिनमें फांसी लगाकर खुदकुशी करने के दो मामले, ड्रग ओवरडोज का एक मामला और गोली लगने से हुई एक मौत शामिल है। इन घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने शिविरों में काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसे भी पढ़ें: JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?प्रशासन की तरफ से दी जा रही है मददराहत शिविरों में रह रहे परिवारों को अपने घर से दूर होने के दर्द के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से भी जूझना पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इंफाल ईस्ट जिले के शिविरों में 217 लोग गंभीर या लाइलाज बीमारियों से पीड़ित हैं। इसी तरह इंफाल वेस्ट में 41 और बिष्णुपुर में 26 मरीज ऐसी ही असाध्य बीमारियों से लड़ रहे हैं। जिला प्रशासनों ने बताया कि बीमार लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट, मानसिक काउंसलिंग, दवाइयां, व्हीलचेयर और सर्जरी के लिए आर्थिक मदद जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS प्रमुख Mohan Bhagwat पहुंचे Bihar, डिप्टी CM Samrat Choudhary ने किया स्वागत, Munger में खास तैयारी
    Next Article
    Tamil Nadu में शराब सिंडिकेट पर चला हथौड़ा, 3600 करोड़ की वसूली बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment