Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘मेरी बेटी तड़पकर मरी, उसे फांसी पर लटकाओ’:झांसी में मां बोली- अकेला पाकर छेड़छाड़ की, 10 दिन पहले पत्नी को छोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    “मैं अपने मायके में भतीजे की शादी में गई थी। घर में नाबालिग बेटी को अकेला देखकर पड़ोसी वीरू घर में कूद आया। उसने गंदी हरकत की। जिसे बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने सुसाइड कर लिया। जैसे मेरी बेटी तड़प-तड़पकर मरी है, वैसे ही उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी बात मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा दो। ताकि मेरी नादान बेटी को न्याय मिल जाए।” ये दर्द रोते हुए एक मां ने बयां किया। जिसकी 16 साल की बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा ने झांसी में गुरुवार को सुसाइड कर लिया। बुधवार को वह घर पर अकेली थी। तब पड़ोसी वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया। कुंडी बंद करके गंदी हरकत की। छात्रा का छोटा भाई घर पहुंचा तो आरोपी छत से कूदकर भाग गया। बाद में पुलिस उसे घर से पकड़ लिया। 10 दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को तलाक दिया था। गुरुवार को बदनामी के डर से छात्रा ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… पेपर थे, इसलिए मां संग नहीं जा पाई मां ने बताया- मेरी बड़ी बेटी 16 साल की थी। उससे छोटे 8 साल के जुड़वा बेटा और बेटी है। पति ट्रक चलाते हैं। मैं 23 फरवरी को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी। छोटी बेटी को भी साथ ले गई थी। बड़ी बेटी के पेपर चल रहे थे, इसलिए उसे नहीं ले गई। उसके पास छोटे बेटे को छोड़ गई थी। मेरी छोटी बहन की शादी देवर से हुई है। घर पर बहन और उसके बच्चे थे। इसलिए बहन को देखरेख करने के लिए कह गई थी। बुधवार दोपहर को बहन यानी देवरानी खेत पर चली गई। बच्चे स्कूल गए थे। घर पर बड़ी बेटी अकेली थी। तभी पड़ोस का वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया। घर की अंदर से कुंडी बंद करके बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान छुट्‌टी होने पर छोटा बेटा और देवरानी का बेटा घर पहुंचे। दोनों ने हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा तो आरोपी वीरू बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह रो रही थी। छत से कूदकर भागा आरोपी मृतका की मौसी ने बताया- बच्चों ने घर की बाहर से कुंडी बंद कर दी। तब आरोपी वीरू छत से कूदकर भाग गया। बेटी ने मुझे फोन किया और रोते हुए घटना बताई। तब मैं घर पहुंची। आरोपी रास्ते में मिला और हाथ-पैर जोड़कर गलती मानने लगा। मैंने घर पहुंचकर डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। मैंने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। उनको गुरुवार को घर लौटना था। पिता भी घर आ रहे थे। बेइज्जती होने पर बेटी ने जहर खाया मां ने आगे बताया- घटना के बाद से बेटी डिप्रेशन में थी। गुरुवार सुबह उठने के बाद उसने घर का काम किया। पूरे गांव में घटना की चर्चा हो रही थी। ये बात जैसे ही बेटी तक पहुंची। बदनामी की वजह से उसने सल्फास की 2 गोली खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने मौसी को जहर खाने की जानकारी दी। तब मौसी उसे मोंठ सीएचसी ले गई, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। शादी छोड़कर मां अस्पताल पहुंची मां ने बताया कि बुधवार को भतीजे की बारात जा रही थी। तभी घटना का पता चल गया। गुरुवार सुबह बारात लौटनी थी। इसके बाद मुझे घर जाना था। बारात लौट पाती, उससे पहले ही बेटी के जहर खाने की जानकारी आ गई। तब शादी छोड़कर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां पर बेटी की लाश पड़ी थी। 10 दिन पहले तलाक हुआ आरोपी वीरू साहू (32) की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इस वजह से पत्नी मायके में रह रही थी। लगभग 10 दिन पहले ही पंचायत में वीरू का तलाक हो गया था। आराेपी वीरू कार चलाता है। मां ने कहा- वीरू मेरे घर पर कभी नहीं आता था। अकेला देखकर उसने गंदी हरकत की है। वीरू की शादी हो चुकी है, लेकिन पत्नी को छोड़ दिया। वो ऐसे ही कई लड़कियों के साथ कर चुका है। लाता है और फिर छोड़ देता है। मेरी बेटी नादान थी। वीरू को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मेरी बात प्रधानमंत्री मोदी और योगी तक पहुंचा दो। ताकि मेरी बेटी को इंसाफ मिल जाए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मोंठ CO अजय श्रोत्रीय ने बताया- परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। अब छात्रा की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और परिजनों के बयान लेकर केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू को गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:चौकी के पास बदमाशों ने लूटे थे 8 लाख, दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा
    Next Article
    अखिलेश यादव की बेटी की सहेली का घटापारा है खास:फ्री डिटॉक्स वाटर, मिलेट्स के इटालियन फूड; सपा प्रमुख को भाया रागी का पिज्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment