Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:चौकी के पास बदमाशों ने लूटे थे 8 लाख, दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की चकेरी पुलिस ने वासिद से 8 लाख की लूट करने वाले दोनों शातिर लुटेरों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। शातिरों ने श्याम नगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर तमंचे की बट मारकर जमीन बेचकर रुपए घर ले जा रहे वासिफ को लूट लिया था। पहले पुलिस मामले को दबाती रही, लेकिन सीसीटीवी में लूट की दस्तीक होने के बाद पुलिस ने दोनों लुटेरों को एनकाउंटर में दबोच लिया और प्राथमिक उपचार कराने के बाद शुक्रवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर रात चकेरी के अहिरवा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने पर भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो सीधे फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। पुलिस कंधे पर टांगकर ले गई, 2 तस्वीरें देखिए शातिर बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी यासीन और मुजाहिद के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि बीती 16 फरवरी को चकेरी के श्यामनगर क्षेत्र में हुई यशोदा नगर निवासी मो. वासिद से लूट की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया था। वासिद अपनी गांव की जमीन बेचने के बाद रुपयो भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे। शातिरों ने श्याम नगर में रुपयो भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों का मुठभेड़ के बाद प्राथमिक उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया। अब शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। लुटेरों का सुराग मिला तो दर्ज की FIR और मुठभेड़ 16 फरवरी की शाम को चकेरी के श्याम नगर चौकी के पास यशोदा नगर निवासी मो. वासिफ से 8 लाख की लूट हुई थी। वारदात के बाद मौके से मो. वासिद एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने लूट की वारदात को बताया। बताया, तमंचे की बट मारकर बाइक सवार बदमाशों ने रुपए भरा बैग लूट लिया गया। वह खून से लथपथ भी था। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराया। शाम साढ़े छह बजे हुई घटना के बाद रात 11:25 पर वासिद का दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें उसने लूट की घटना को सिरे से खारिज कर दिया। कहा, बाइक सवारों से उसकी टक्कर हो गई थी। इसी के चलते मारपीट हुई जिसमें वह और उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस के दबाव के चलते वह घटना से मुकर गया, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो वारदात की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को लुटेरों का सुराग मिला तो गुपचुप तरीके से लूट की एफआईआर दर्ज की और उसके अगले ही दिन गुरुवार रात को दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहोत्सव में कृष्णा की कॉमेडी से मचा धमाल:अपने फेमस केरेक्टर 'सपना' बन किया डांस, बोले- ये लोग मेरे डांस से जलते हैं
    Next Article
    ‘मेरी बेटी तड़पकर मरी, उसे फांसी पर लटकाओ’:झांसी में मां बोली- अकेला पाकर छेड़छाड़ की, 10 दिन पहले पत्नी को छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment