Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरे घर में आटा नहीं...लिखकर मिल कर्मचारी ने जान दी:नौकरी से निकालने की धमकी मिली थी, चेयरैमन बोले- शुगर मिल का कोई दोष नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    सरकार बेशक हर घर तक अनाज उपलब्ध कराने का दावा करती हो, लेकिन आत्महत्या करने वाले अनामिका शुगर मिल के कामगार शरीफ मियां के घर एक चुटकी आटा नहीं है। परिवार में बीमार पत्नी है, कुंवारी बेटी है और बेरोजगार बेटा। घर में बीमार पत्नी के लिए न दवाई है और बच्चों के लिए न खाना है। हाल ये है कि सुसाइड नोट में भी शरीफ ने लिखा कि उनके घर में आटा भी नहीं है। शरीफ के घर में पत्नी रुखसाना के अलावा बेटा शाहनवाज (22) और बेटी काजल (18) है। इसके अलावा उनकी पांच बेटी शबाना, रुखसार, रेशमा, गुलबहार और सोनी की शादी हो चुकी है। बेटा पढ़ाई करता है, जबकि बेटी मां की देखभाल करती है। शरीफ मियां अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे। सुसाइड नोट पढ़िए... सभी परिवार, भाई-बहन, रिश्तेदार और मिलने वालों को अस्सलामअलैकुम। आप लोग मुझे माफ कर देना। मेरे बाद परिवार और मेरी बेटियों का ध्यान देना। उनका मेरे सिवा कोई नहीं। मैं बहुत मजबूरी में ऐसा कदम उठा रहा हूं। अल्लाह हाफिज...। मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप शरीफ पिछले 20 साल से अनामिका शुगर मिल में काम कर रहे थे। उनके घरवालों ने शुगर मिल मैनेजमेंट पर शरीफ का मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कहा कि मिल के अधिकारी शरीफ से किसानों को दी गई दवा का भुगतान करने की मांग कर रहे थे। भुगतान न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे थे। एसएसपी ने कहा- न्याय होगा एसएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि घरवालों से शिकायत ले ली गई है। परिवार की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। चेयरमैन बोले- हमारी सहानुभूति परिवार के साथ अनामिका अगौता शुगर मिल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या मामले में मिल मैनेजमेंट का कोई दोष नहीं। फिर भी हमारी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है। जितनी मदद हो सकेगी, वह की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अनंत नगर योजना में काम धीमा:इंजिनियर ने 4 एजेंसियों को भेजा नोटिस; समय पर काम नहीं पूरा हुआ तो लगेगा जुर्माना
    Next Article
    शाहजहांपुर में हैडरा की टक्कर से स्कूल गार्ड की मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, लाइसेंसी बंदूक भी टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment