Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मरे हुए भाई के नंबर से दी आरोपी ने धमकी:हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को मिली धमकी के मामले में FIR, पूरा परिवार दहशत में

    2 hours ago

    1

    0

    हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को मिली धमकी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इससे पहले भी सचिन को धमकी मिली थी जिसका मुकदमा इसी थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ। हिंदूवादी नेता ने अपनी और परिवार की जान को खतरा जताया है। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही मानसरोवर कॉलोनी में रहते हैं। 14 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम परवेज अहमद बताया। वह गोकशी के एक मामले पर चर्चा करने लगा। सचिन सिरोही ने जब बात करने से मना किया तो वह अभद्रता करने लगा और उसने धमकी दे दी। सचिन सिरोही ने थाने जाकर दी तहरीर धमकी भरे फोन के बाद सचिन सिरोही सीधे सिविल लाइन थाने आ गए और तहरीर लिखकर दे दी। सचिन ने बताया कि जिस नंबर 9719777760 से धमकी मिली है, वह किसी परवेज अहमद के नाम रजिस्टर्ड है। ट्रूकॉलर की मदद से उन्हें यह जानकारी मिली है। पुलिस ने तहरीर ले ली और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाकर सचिन को लौटा दिया। सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई FIR बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने सचिन सिरोही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में प्रवेश आलम को नामजद किया गया है। SHO सौरभ तिवारी ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से धमकी आई थी, उसकी डिटेल्स पुलिस ने निकाली है। जिस व्यक्ति के नाम मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है उसकी डेथ हो चुकी है। मृतक भाई के नाम से दे रहा धमकी हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने बताया कि जिस नंबर से धमकी मिली है, वह परवेज आलम के नाम है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि परवेज अहमद मर चुका है। अब उसका फोन उसका छोटा भाई आजम चल रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आजम मेरठ का ही रहने वाला है। परिवार की जान का खतरा जताया सचिन सिरोही का कहना है कि उन्हें कुछ महीने पहले भी एक धमकी भरा फोन आया था। वह फोन मुर्शिदाबाद से था। उसका आरोपी भी आज तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। अब इस धमकी भरे फोन के बाद एक बार फिर उनका परिवार दहशत में है। उन्हें केवल इसलिए धमकी दी जा रही है क्योंकि वह सनातन और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। सचिन ने दी आंदोलन की चेतावनी सचिन सिरोही का कहना है कि वह दो मुकदमे सिविल लाइन थाने में दर्ज कर चुके हैं। दोनों ही धमकी के मुकदमे हैं। इस मुकदमे के बाद भी अगर पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं भेजा तो वह आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होंगे। जरूरत पड़ी तो वह ईद वाले दिन ही कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग जमीन पर बैठे:बोले- बुढ़ापे में 3 घंटे से लाइन में खड़ा हूं, फोन में डिलीवरी के मैसेज आ रहे लेकिन गैस नहीं
    Next Article
    9 साल पूरे होने पर भाजपा का विकास उत्सव शुरू:रायबरेली में विधायक अशोक कोरी बोले- हर वर्ग तक पहुंचा योजनाओं का लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment