Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 साल पूरे होने पर भाजपा का विकास उत्सव शुरू:रायबरेली में विधायक अशोक कोरी बोले- हर वर्ग तक पहुंचा योजनाओं का लाभ

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा विकास उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रायबरेली में सलोन विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए ‘डबल इंजन’ मॉडल को विकास का आधार बताया। रायबरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के साथ पूरे प्रदेश में विकास उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत रायबरेली में भी आगामी 9 दिनों तक विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। अशोक कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य ‘अन्त्योदय’ है, यानी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचा है और प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है। जिले की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विधायक ने बेहतर IGRS रैंकिंग और गौशालाओं के सुचारु संचालन की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशासनिक समन्वय को इन सफलताओं का आधार बताया। सलोन की दलित आरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने अशोक कोरी ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों से सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील करते हुए प्रदेश को ‘उत्तम’ से ‘सर्वोत्तम’ बनाने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरे हुए भाई के नंबर से दी आरोपी ने धमकी:हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को मिली धमकी के मामले में FIR, पूरा परिवार दहशत में
    Next Article
    पूर्व विधायक के घर पर मिला विस्फोटक:फर्रुखाबाद में दोनों बेटों सहित 6 लोगों पर केस, मां ने सिलेंडर ब्लास्ट से किया था इंकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment