Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मर्डर का खुलासा छोड़िए, 6 महीने में FIR दर्ज नहीं:गाजियाबाद में बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए थाने और अफसरों के चक्कर काट रही विधवा

    1 day ago

    5

    0

    गाजियाबाद की मुरादनगर थाना पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। मर्डर का खुलासा तो दूर थाना पुलिस 6 महीने में हत्या की FIR दर्ज नहीं कर सकी। बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए वृद्धा थाने से लेकर डीसीपी तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को वृद्धा अपने छोटे बेटे को लेकर कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पहुंची। जहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हत्या की नामजद तहरीर दी, केस दर्ज नहीं हुआ गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रोशनपुर सलेमाबाद निवासी सौरभ (34 साल) पुत्र कृष्णपाल शादी और पार्टियों में फोटाेग्राफी का काम करते थे। सौरभ के पिता की 25 साल पहले मौत हो चुकी है। 6 मई 2026 को सौरभ घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। 10 मई 2026 को सौरभ का शव मुरादनगर के गटर में मिला। जहां लाश सड़ी गली हालत में मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। सौरभ की मौत के बाद परिवार में बुजुर्ग मां सुमन और छोटा भाई आशु ही बचे हैं। मां सुमन ने बताया कि जिन लोगों के नाम हमने पुलिस को तहरीर में लिखकर दिए वह रंजिश रखते थे। उन्होंने ही हत्या कर बेटे के शव को गटर में फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिसमें पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया। मां ने बताया कि इंसाफ की उम्मीद भी टूट रही बेटे की मौत के बाद मां सुमन ने रोते हुए कहा कि इंसाफ की उम्मीद भी टूट रही है। मैं मुरादनगर थाने में रोज जाती हूं, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसीपी और डीसीपी से भी मिली, वह भी जांच की बात कह देते हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान भी पाए गए। हत्या करके बेटे के शव को गटर में फेंक दिया। मां ने मुरादनगर पुलिस पर मिलीभगत कर आरोपियों को छोड़ने का आरोप भी लगाया। पीड़िता ने बताया कि इंसाफ के लिए मैं लखनऊ जाउंगी। चाहे मुझे मुख्यमंत्री के यहां भी जाना पड़े। सौरभ के छोटे भाई आशु ने बताया कि हमें आश्वासन दिया जा रहा है, कभी पुलिस कहती है कि वह सुसाइड था, कभी कहती है कि इतने दिन बाद केस दर्ज नहीं हो सकता। जबकि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर और जबड़े की हड्‌डी टूटी हुईं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जबड़ा टूटा हुआ मिला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चेहरे और जबड़े की हड्डियां चकनाचूर मिली। चेहरे और सिर पर 15 गुना 15 CM का गंभीर अंदरूनी घाव है। दोनों तरफ की जबड़े की हडि्डयां पूरी तरह टूटी हुई हैं, जो ठोस वस्तु या लोहे की रॉड के प्रहार को दर्शाती हैं। इसके साथ ही सिर पर 5 गहरे घाव मिले, और खोपड़ी की अंदरूनी हड्‌डी टूटी मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ SSP ने बाइक चलाकर परखी पुलिस की मुस्तैदी:बाइक का हैंडल थामकर उतरे कप्तान BBGTS मूर्ति
    Next Article
    कौशांबी में पराली जलाने पर जुर्माना लगेगा:हर ब्लॉक में नोडल अधिकारी तैनात, किसानों को जागरूक करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment