Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ SSP ने बाइक चलाकर परखी पुलिस की मुस्तैदी:बाइक का हैंडल थामकर उतरे कप्तान BBGTS मूर्ति

    1 day ago

    5

    0

    मेरठ के कप्तान BBGTS मूर्ति एक बार फिर चर्चाओं में हैं। एसएसपी ने शुक्रवार को खुद बाइक चलाकर परेड ग्राउंड में पुलिस की बाइक्स को चैक किया। एसएसपी शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस की फिटनेस और मुस्तैदी को परखा। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और शारीरिक दक्षता को चैक किया। साथ ही उन्होंने ग्राउंड में बाइक चलाकर बाइक्स को चैक किया। डॉग स्कवायड का निरीक्षण किया। डायल-112 के चार पहिया और दो पहिया वाहनों को चैक किया। साथ ही घुड़सवार पुलिस के घोड़ों की तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी ने यहां उत्कृष्ट सलामी और कमांड देने वाले मुख्य आरक्षी इलम चंद को एक हजार रुपये का इनाम देकर उसे भी सम्मानित किया। पहले भी चर्चाओं में रहे हैं बीबीजीटीएस मूर्ति एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, डिसिप्लिन के साथ दूसरी गतिविधियों को देखा। जब पुलिस बाइक को चैक करने का समय आया तो एसएसपी ने खुद बाइक में चाबी लगाकर उसे चलाकर चैक किया। 2015 बैच के आईपीएस मूर्ति पहले भी अपने देसी लुक और डांस को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। उन्होंने मेरठ में एसएसपी का चार्ज धोतीकुर्ता पहनकर लिया था। नंगे पैर रंगोली पर दीपक जलाए थे। इतना ही नहीं जन्माष्टमी पर वो पुलिस लाइन में भजन पर शानदार डांस करते हुए भी दिखे थे। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
    Click here to Read more
    Next Article
    मर्डर का खुलासा छोड़िए, 6 महीने में FIR दर्ज नहीं:गाजियाबाद में बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए थाने और अफसरों के चक्कर काट रही विधवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment