Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीरगंज के जंगल में दिखा चीता:ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर

    15 hours ago

    1

    0

    बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोरा लोकनाथपुर गांव के पास जंगल में मंगलवार को चीता देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने जंगल में एक जंगली जानवर को घूमते देखा। यह जानवर चीते जैसा लग रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे गांव में चीता दिखने की बात फैल गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल शुरू कर दी। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि देखा गया जानवर वास्तव में चीता था या कोई अन्य जंगली जानवर। चीते के दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में किसान यूनियन का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर किसानों-उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    रेलवे में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी:फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल कराकर दिया झांसा, SSP के निर्देश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment