Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी:फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल कराकर दिया झांसा, SSP के निर्देश पर FIR

    16 hours ago

    1

    0

    बरेली जिले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए न केवल फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, बल्कि दिल्ली के रेलवे अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप भी कराया। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले पीड़ित सचिन सिंह ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात शाहजहाँपुर में शिव शंकर मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा से हुई थी। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए झांसा दिया कि वे रेलवे में 'बैक डोर' से भर्ती करा सकते हैं। ठगों ने पीड़ित को फंसाने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया। आरोपियों ने पीड़ित को दिल्ली स्थित रेलवे अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया, ताकि उसे सब कुछ असली लगे। पीड़ित से अलग-अलग समय पर बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 11 लाख रुपये वसूले गए। इसमें शिव शंकर मिश्रा के अलावा जितु साव और सुयश अवस्थी के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया गया। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने सचिन को धनबाद (झारखंड) ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। वहाँ उसे कुछ अज्ञात व्यक्तियों से मिलवाया गया, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी बहाना बनाकर वहाँ से फरार हो गए। जब पीड़ित को शक हुआ और उसने रेलवे विभाग के दफ्तर जाकर जानकारी जुटानी चाही, तब उसे पता चला कि उसके साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी हुई है। शिव शंकर मिश्रा और उसके गिरोह ने उसे जो भी दस्तावेज दिए थे, वे सभी फर्जी थे। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायत में आरोपी शिव शंकर मिश्रा (निवासी: गुजरात), उनकी पत्नी रेखा मिश्रा और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीरगंज के जंगल में दिखा चीता:ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर
    Next Article
    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: छात्रों ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा:आधुनिक डेयरी प्रबंधन, जैविक खेती तकनीकों से हुए अवगत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment