Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीरगंज में रसोई गैस की कालाबाजारी पकड़ी:प्रशासन की कार्रवाई में 22 सिलेंडर बरामद, मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के जाफरपुर गांव में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर एक दुकान पर छापेमारी कर कुल 22 सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्ति विभाग को जाफरपुर गांव में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और ऊंचे दामों पर बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना, पूर्ति विभाग की टीम और शीशगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से संबंधित दुकान पर छापा मारा। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कालाबाजारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 22 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 19 सिलेंडर खाली थे, जबकि 3 सिलेंडर गैस से भरे हुए पाए गए। जांच में सामने आया कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर चोरी-छिपे बेचा जा रहा था, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। प्रशासन ने बरामद सभी सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मीरगंज के एसडीएम आलोक कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के जिला अस्पताल में शराब पीते कर्मचारियों का VIDEO:पैथोलॉजी लैब में छलके जाम, CMS बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    डिबाई में 500 करोड़ के विकास कार्य कराए:विधायक चंद्रपाल बोले- पावर प्लांट का बजट लगाया, मेरे आगे बुलंदशहर की 6 विधानसभाएं फेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment