Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरिज कार्ड के बहाने फौजी के घर में घुसे बदमाश:परिवार ने बाहर से गेट लॉक किया, कासगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

    19 hours ago

    2

    0

    कासगंज में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे तीन बदमाश शादी का कार्ड देने के बहाने एक फौजी के घर में घुस गए। तीनों के पास तमंचे थे। उन्होंने फौजी, उसके बेटे, बहू और पोते को बंधक बना लिया। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। लेकिन, इस बीच परिवार ने मौका मिलते ही तीनों बदमाशों को घर के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। करीब दो घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीसरा बदमाश तीसरी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया। दो तस्वीरें देखिए पूरा मामला जानिए घटना पटियाली कस्बे के गंजडुंडवारा के पास की है। यहां रोड के किनारे ही सेना के जवान रविंद्र सिंह (55) का घर है। रविंद्र गुहावाटी असम राइफल में तैनात हैं। घर में बेटे राहुल सिंह (32), बहू पिंकी (28) और नाती आर्यांश (10) हैं। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे राहुल अपनी पत्नी पिंकी और आर्यांश के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक से तीन युवक आए। घर का दरवाजा खटखटाया। पिंकी ने दरवाजा खोला तो शादी का कार्ड देने के बहाने घर के अंदर घुस आए। राहुल ने बताया कि तीनों ने घर के दरवाजे के अंदर घुसते ही तमंचे की बट से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने मुझे, मेरी पत्नी और बेटे को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। पत्नी ने बदमाश का गमछा खींचा, शोर मचाया तो भागे आरोपी राहुल की पत्नी पिंकी ने बताया कि एक बदमाश ने मुझे एक हाथ से पकड़ रखा था। उसके दूसरे हाथ में तमंचा था। जबकि दूसरे बदमाश ने बेटे को पकड़ा था। इसी दौरान पिंकी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का गमछा खींच लिया और जोर-जोर से 'चोर-चोर' चिल्लाने लगी। चीखने की आवाज सुनकर घर के पास से गुजर रहे कुछ लोग इकट्टा हो गए और दरवाजा पीटने लगे। इससे बदमाश डरकर छत पर भाग गए। मौका देखकर राहुल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर के बाहर आए। घर का बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मकान घेरा, फायरिंग में दो बदमाश घायल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मकान को चारों ओर से घेर लिया। अंदर जाने के लिए ऊंची सीढ़ी मंगाई गई। शाम करीब 7:15 बजे पुलिस टीम मकान के अंदर दाखिल हुई। कुछ ही देर बाद अंदर से फायरिंग की आवाजें आने लगीं। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी पुलिस के मुताबिक, मकान के अंदर मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, एक अन्य बदमाश भागने की कोशिश में तीसरी मंजिल से कूद गया, जिससे वह भी घायल हो गया। तीनों आरोपी कासगंज के ही रहने वाले पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान अभिषेक (19), विकास (20) और शौर्य प्रताप सिंह (20) के रूप में की है। तीनों कासगंज जिले के रहने वाले हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पति की हत्याकर बाथरूम में दफनाया, टाइल्स लगवाईं:आगरा में पत्नी 45 दिन तक लापता होने का नाटक करती रही आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं। फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:मथुरा में बरसात से सड़कें लबालब, बाइकें बंद हुईं; आज 28 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शिक्षकों को 8 जुलाई से मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा, सीएम योगी करेंगे योजना का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment