Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 55 लाख के नशीले पदार्थ मिले:हेरोइन, गांजा, कच्ची शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 55 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस दौरान हेरोइन, गांजा और 600 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री से मिली 30,180 रुपये की नकदी भी बरामद की है। यह सफलता मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली। पुलिस को मुखबिर से शुक्लहा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से बच्चे लाल सोनकर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह शुक्लहा का निवासी है। मौके से 12 प्लास्टिक जरीकेन में भरी 600 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण, दो गैस चूल्हे, एक इंडेन गैस सिलेंडर, चार स्टील ड्रम नलीयुक्त पाइप सहित, एक लोहे की कड़ाही और दो एल्युमिनियम पात्र बरामद किए गए। इसके अलावा, 3.600 किलोग्राम गांजा और 252 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई। पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित 30,180 रुपये नकद भी बरामद किए। अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में महुवरिया निवासी 35 वर्षीय दिलीप सोनकर को रमईपट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देहात कोतवाली में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी बच्चे लाल सोनकर पर पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दिलीप सोनकर के खिलाफ मारपीट, धमकी और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज रहे हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक परमहंस कुमार चौधरी (चौकी प्रभारी भरुहना), उपनिरीक्षक मधुसूदन राय, कमलेश यादव, महेश पाठक, राजेश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी पंकज दूबे, विक्रम विशाल सिंह, आलेक पाण्डेय, गुफरान खां सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में गाड़ी से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार:लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, सीसीटीवी कैमरे से पकड़ा गया
    Next Article
    संभल में दो बाइकों की टक्कर, पति की मौत:पत्नी समेत दूसरा बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment