Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गाड़ी से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार:लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, सीसीटीवी कैमरे से पकड़ा गया

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अजमतगढ़ चौक के पास सोमवार रात को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में छोले वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी गाड़ी मालिक भरत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। वहीं जानकारी मिलने पर परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने उग्र होकर सड़क जाम कर दिये थे। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी थी टक्कर आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अजमतगढ़ चौक के निकट गोगा साव तिराहे के पास देर रात बेकाबू तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले पर छोले की दुकान लगाकर रास्ते से जा रहा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिवार की जीविका चलने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर मौत हो गई। यह पूरी वारदात सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार चालक अपने परिवार के साथ मैहर से मुंडन संस्कार करके लौट रहा था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और सड़क जाम लगाया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने कार्यवाही तथा सरकारी व्यवस्थाओं के लाभ की मांग पर अड़ गये। पुलिस आरोपी चालक भरत सिंह, निवासी ग्राम भटौली इब्राहिमपुर को हिरासत में लिया तथा स्कॉर्पियो के पीछे सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ को कब्जे में लेकर वाहन की डिटेल इकट्ठा करने व विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पत्नी ने चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    Next Article
    मिर्जापुर में 55 लाख के नशीले पदार्थ मिले:हेरोइन, गांजा, कच्ची शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment