Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में चाचा को जड़ा जोरदार थप्पड़, VIDEO:अस्पताल में इधर दादी भर्ती, उधर भतीजे पर घर के बदले 5 लाख मांगने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल में मां के इलाज के दौरान चाचा भतीजे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि घटना पांच लाख रुपए की मांग को लेकर हुई, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। बसुही गांव निवासी बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच बड़े भाई और भतीजे के पहुंचने पर पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। भतीजे ने चाचा को जोरदार चांटा मार दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, बसुही गांव निवासी बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनके छोटे बेटे रविन्द्र तिवारी उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर रविन्द्र ने अपनी मां को कैलहट के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत में सुधार होने लगा। इसी दौरान, रविन्द्र तिवारी के बड़े भाई और भतीजे को मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। बड़े भाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक निजी क्लिनिक चलाते हैं। वे तुरंत ही अस्पताल पहुंचे। रविन्द्र के मुताबिक, अस्पताल में भाई और भतीजे ने मां का हालचाल जानने के बजाय उनसे 5 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। घर में हिस्से के बदले मांगे 5 लाख… रविंद्र ने बताया कि पिता का देहांत हो जाने के बाद मां ने पुश्तैनी जमीन दोनों भाइयों में बराबर बराबर बंटवारा कर दिया है। इसके बावजूद भाई ने अपने मां के इलाज में पैसा लगाने के बजाय उल्टा 5 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि यह पैसा मकान में हिस्से के एवज में मांगा जा रहा है जबकि उन्हें पूरे पैसा दे दिए गए हैं। अब रविंद्र अपने हिस्से की जमीन को गिरवी में रख कर मां का इलाज करवा रहा है। भतीजे ने मारा चांटा… इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर भतीजे ने अपने चाचा रविन्द्र तिवारी को थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मामले में रविन्द्र ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे माननीय मुख्यमंत्री को भी सूचित करेंगे। रविन्द्र तिवारी ने इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मनोज तिवारी ने 'तू रहिया होशियार' गाना सुनाया:फैंस खुशी से झूमे, तालियां बजाकर हौसलाअफजाई की
    Next Article
    बदायूं में पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत:होली पर घर लौट रहा साला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment