Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध:विश्व यादव परिषद ने DM को ज्ञापन सौंपा, रिलीजिंग पर रोक की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। विश्व यादव परिषद ने आगामी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। परिषद का आरोप है कि यह फिल्म यादव समाज को आपत्तिजनक और गलत तरीके से प्रस्तुत करती है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक अशांति फैलने की आशंका है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली है। शिकायतकर्ता प्रदुम यादव ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा है कि फिल्म के प्रचार-प्रसार सामग्री, जिसमें पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया कंटेंट शामिल हैं, से समाज विशेष की छवि को नकारात्मक रूप में दिखाए जाने का आभास होता है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यदि फिल्म का प्रदर्शन बिना उचित जांच के किया जाता है, तो इससे सामाजिक वैमनस्य, तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न समुदायों के बीच शांति भंग होने और सार्वजनिक अशांति फैलने की संभावना भी जताई गई है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उचित जांच कराई जाए। साथ ही, जांच पूरी होने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के अंत में प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। पत्रक सौंपने वालों में संदेश यादव, योगेश यादव, दिलीप यादव, राहुल यादव, शिव यादव, अमरेश यादव और अमित यादव सहित कई सदस्य शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को:सार्वजनिक अवकाशों में दफ्तर खुलेंगे, DM ने दिए निर्देश
    Next Article
    सामुदायिक शौचालय केयर टेकरों को 6 माह से वेतन नहीं:पक्का तालाब पर प्रदर्शन किया, बकाया मानदेय तुरंत जारी करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment