Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को:सार्वजनिक अवकाशों में दफ्तर खुलेंगे, DM ने दिए निर्देश

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अनुनय झा ने संशोधित समय सारणी जारी करते हुए बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन कार्य की महत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंशिक संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 16 मार्च 2026 तक प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार करने, उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। इसी अवधि में पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण और उन्हें मूल सूची में समाहित करने का कार्य भी संपन्न होगा। 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक की अवधि में मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों और स्थलों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, एसवीएन (SVN) आवंटन तथा मतदाता सूची की डाउनलोडिंग व फोटो प्रति तैयार कराने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के अवलोकन हेतु 15 अप्रैल 2026 को सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों और सूचना पट्टों के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही अक्षम्य होगी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए नामित अधिकारियों को अपनी विधानसभा से संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय पर कार्य का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में चौराहे पर युवकों में मारपीट, VIDEO:पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने किया हमला, दोनों पक्ष से एक-एक हिरासत में
    Next Article
    मिर्जापुर में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध:विश्व यादव परिषद ने DM को ज्ञापन सौंपा, रिलीजिंग पर रोक की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment