Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं को विधानसभा घेराव से पहले रोका:जिलाध्यक्ष शिव पटेल हाउस अरेस्ट, शहर अध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    14 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल और उनके साथियों को 17 फरवरी को विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जाने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन से पहले की गई। इसी क्रम में, कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान को भी बीती रात करीब 11 बजे उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। कटरा कोतवाली पुलिस ने उनके डंकीनगंज स्थित आवास पर यह कार्रवाई की। दूसरी ओर, शहर अध्यक्ष राजन पाठक के विंध्याचल स्थित आवास पर भी पुलिस रात में पहुंची, लेकिन वह अपने साथियों के साथ पहले ही निकल चुके थे। राजन पाठक लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें मनरेगा बचाओ, SIR सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने से पहले ही रोक लिया और नजरबंद कर दिया। जमालपुर पुलिस ने शिवकुमार पटेल के साथ ध्वज सिंह, रंजीत पटेल, राम अधीन सिंह, संदीप सिंह, संतोष पटेल, विनय पटेल, पंकज पटेल, पारस बियार, राम सकल बियार, कल्लू पटेल, मुन्ना गोंड, चंदन बियार, राजू भारती, लव कुश विश्वकर्मा और शिवान सिंह को ग्राम सभा लोढ़वा, जमालपुर में नजरबंद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार सोता रहा, चोरों ने लाखों की चोरी की:68 हजार नगदी और लाखों के जेवरात ले गए, घर के पीछे मिला बैग
    Next Article
    अमरोहा में दो फैक्ट्री कर्मियों के घरों में चोरी:चोर नकदी सहित हजारों का सामान ले गए, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment