Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार सोता रहा, चोरों ने लाखों की चोरी की:68 हजार नगदी और लाखों के जेवरात ले गए, घर के पीछे मिला बैग

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम अन्नीपुर में सोमवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने उस समय एक घर को निशाना बनाया, जब गृहस्वामी अपने कमरे में पत्नी के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम अन्नीपुर निवासी रामप्रवेश वर्मा 16/17 फरवरी की रात रोज़मर्रा की तरह खाना खाकर अपने कमरे में पत्नी के साथ सो गए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने बड़ी सावधानी से घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसने के बाद चोर सीधे उस कमरे तक पहुंचे, जहां आलमारी रखी हुई थी। चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े और अन्य सामान समेट लिया। पीड़ित रामप्रवेश वर्मा के अनुसार चोर करीब 68 हजार रुपये नकद और लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान घर के लोग सोते रहे और उन्हें किसी तरह की आहट तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का दरवाजा और आलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते गांव में घटना की चर्चा फैल गई और लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। पीड़ित ने तत्काल थाना सदरपुर में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टार एयर की लखनऊ-गाजियाबाद सेवा जल्द शुरू होगी:हिंडन एयरपोर्ट शेड्यूल में शामिल, मार्च अंत तक शुरुआत की उम्मीद
    Next Article
    मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं को विधानसभा घेराव से पहले रोका:जिलाध्यक्ष शिव पटेल हाउस अरेस्ट, शहर अध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment