Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या की:2 साल पहले हुई थी शादी, मायके में रहती है पत्नी

    6 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया स्थित शिव शक्ति पुरम कॉलोनी में गुरुवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान लगभग विक्रम प्रसाद गुप्ता (33) पुत्र स्व. महेन्द्र गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विक्रम की शादी नवंबर 2024 में सोनभद्र के रेनुकूट निवासी शिवानी विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी मायके चली गई थीं और तब से दोनों अलग रह रहे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विक्रम ने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे ले रखे थे। रुपयों की मांग किए जाने से वह आर्थिक दबाव और तनाव में था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में एक भाई मनीष गुप्ता और एक बहन हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर भारी भीड़:4-5 घंटे लाइन में लगकर ले रहे सिलेंडर, संचालक बोले- एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं
    Next Article
    पीलीभीत ने ओटीपी ना आने से गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित:लोग घंटों धूप में लाइन में खड़े रहे, अधिकारी बोले- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment