Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत ने ओटीपी ना आने से गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित:लोग घंटों धूप में लाइन में खड़े रहे, अधिकारी बोले- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के अमरिया तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को रसूल फरदिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भीषण गर्मी और तपती धूप में उपभोक्ता घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा होने लगी थी। लंबी कतारों के कारण जब लोगों का धैर्य जवाब दे गया, तो कई उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर लाइन में छोड़कर पास के पेड़ों की छाँव तलाशते दिखे। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी की खबरों के बीच वे समय पर सिलेंडर प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस वितरण प्रक्रिया में तकनीकी खामियों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर लेने के लिए अनिवार्य ओटीपी (OTP) उनके मोबाइल पर नहीं आ रहा है। बिना ओटीपी के एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर देने से मना कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या और तकनीकी देरी के कारण सैकड़ों लोग कतार में फंसे हुए हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गैस की किल्लत और वितरण में हो रही देरी की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। पीलीभीत के जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अधिकारी के अनुसार, कुछ तकनीकी कारणों या भीड़ की वजह से वितरण में समय लग सकता है, लेकिन भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या की:2 साल पहले हुई थी शादी, मायके में रहती है पत्नी
    Next Article
    27 साल के मलयालम एक्टर का निधन, घर में शव मिलने से हड़कंप, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment