Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर भारी भीड़:4-5 घंटे लाइन में लगकर ले रहे सिलेंडर, संचालक बोले- एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव की खबरों के बाद गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले की गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। लीलापुर थाना क्षेत्र की गैस एजेंसी सहित कई स्थानों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों को गैस बुकिंग और वितरण के लिए 4 से 5 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। ग्राहक अपने सिलेंडर को लाइन में लगाकर धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। ग्राहकों के अनुसार, पहले एजेंसी पर प्रतिदिन लगभग 600 सिलेंडर की खपत होती थी, जो अब बढ़कर करीब 1000 सिलेंडर प्रतिदिन तक पहुंच गई है। वर्तमान में एक घरेलू गैस सिलेंडर 968 रुपये में उपलब्ध है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। सभी ग्राहकों को लाइन में लगने के बाद आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। वे कालाबाजारी रोकने के लिए खुद निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सिलेंडर न ले सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पर्याप्त गैस उपलब्ध है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि लोग उतनी ही मात्रा में सिलेंडर लें, जितनी जरूरत हो, ताकि बाजार में कृत्रिम कमी और कालाबाजारी की स्थिति न बने। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की टीमें भी सक्रिय हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में घर बैठे बनाएं आभा आईडी:अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति, पूरी तरह नि:शुल्क है, देश भर में इलाज में मिलेगी सुविधा
    Next Article
    मिर्जापुर में कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या की:2 साल पहले हुई थी शादी, मायके में रहती है पत्नी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment