Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत:15 किमी काफिला 4 घंटे में तय किया, 200 से अधिक वाहनों के साथ उमड़ी भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश दूबे ने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद सरोज के जिले में पहले आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। दोपहर करीब 2 बजे हनुमान नगर से यात्रा आरंभ हुई, जो शाम 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। सरोज के काफिले ने तिलठी, चील्ह, शास्त्री सेतु, नटवा तिराहा और अटल चौराहा से होकर यात्रा पूरी की। इस दौरान अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा बंगाली चौराहा, बरतर तिराहा, कंतित, दुधनाथ तिराहा, लोहिया तालाब, पक्का पुल और इमामबाड़ा होते हुए लालडिग्गी चौराहा स्थित शक्ति होटल तक पहुंची, जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया अभिनंदन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंत्रोच्चारण के साथ सरोज का जोरदार स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन लाल श्रीमली, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह पटेल ने किया, जबकि जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय कार्यक्रम संयोजक रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, धनेन्द्र पाण्डेय और संजय पटेल समेत जनपद के अन्य पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों ने भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहगढ़ में 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:उप केंद्र पर टेस्टिंग और मरम्मत का कार्य होगा
    Next Article
    लखनऊ में होली के रंग में खूनी झगड़ा::पत्नी का बचाव करने पहुंचे मजदूर को डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत; 5 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment