Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली के रंग में खूनी झगड़ा::पत्नी का बचाव करने पहुंचे मजदूर को डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत; 5 पर केस

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में होली के दिन रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। पत्नी का बचाव करने पहुंचे एक मजदूर को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और छीना-झपटी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मूल रूप से हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के बरौना गांव निवासी रमेश गौतम (30) ठाकुरगंज के लालाबाग इलाके में पत्नी केतकी और बेटे आयुष के साथ किराए के मकान में रहते थे। रमेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रंग लगाने से मना करने पर हुआ विवाद पत्नी केतकी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रिश्ते में बहन रेखा रंग खेलने के लिए घर पहुंच गई। घर में गंदगी और रंग फैलने की आशंका के चलते केतकी ने रंग लगाने से मना कर दिया। इस बात पर रेखा नाराज हो गई और गाली-गलौज करने लगी। केतकी का आरोप है कि विरोध करने पर रेखा ने अपने पति सूरज, देवर नरीज, देवरानी चांदनी और भतीजे राजेंद्र को बुला लिया। कुछ ही देर में सभी लोग लाठी-डंडे लेकर घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए पति पर भी हमला शोर सुनकर रमेश गौतम बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उन पर भी टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने डंडों से रमेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल दंपती को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद केतकी को छुट्टी दे दी गई, जबकि रमेश की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गुरुवार रात इलाज के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी केतकी ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपियों की तलाश में दबिश इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत:15 किमी काफिला 4 घंटे में तय किया, 200 से अधिक वाहनों के साथ उमड़ी भीड़
    Next Article
    चंदौली में दिनदहाड़े किसान की हत्या का मामला:फार्म हाउस पर मिली संदिग्ध किताब; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment