Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में सभासद के लिए वोटिंग कल:5651 मतदाता करेंगे फैसला, अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर के नगर निकाय क्षेत्र के बुंदेलखंडी वार्ड में रिक्त सभासद पद के लिए आज 5 मई को उपचुनाव कराया जा रहा है। पूर्व सभासद सतीश के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कुल 5651 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज, भारतीय शिशु मंदिर और बंदा बैरागी प्राइमरी पाठशाला को केंद्र बनाया गया है। प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी से नागेंद्र तिवारी, भारतीय जनता पार्टी से नितिन केशरवानी, निर्दल प्रत्याशी रवि टंडन और दाऊ आमने-सामने हैं। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें जारी रहीं। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में बनाए गए दो बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अन्य बूथों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है, लेकिन वहां भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मतगणना 7 मई को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड ने 130 नए हाईस्कूल-इंटर कॉलेजों को मान्यता:5 को सशर्त मंजूरी; प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी में नए स्कूलों को स्वीकृति
    Next Article
    हरदोई सीडीओ सानिया छाबड़ा की विदाई, कानपुर में नई तैनाती:10 माह के कार्यकाल में दी विकास को नई गति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment