Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में सपा मनाएगी कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस:15 मार्च को जिला कार्यालय पर होगा आयोजन, जुटेंगे 5 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता

    18 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों और एसआईआर पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को बहुजन नेता कांशीराम की जयंती को 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि 15 मार्च को कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सपा जनहित के मुद्दों को लेकर कर रही संघर्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जिले के पांचों विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची में जोड़े गए, हटाए गए और संशोधित किए गए नामों की पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बैठक में जनपद की ज्वलंत समस्याओं जैसे खाद, सड़क, पानी और बिजली पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने बैठक में कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अधिकारों के लिए जनता के बीच जागरूकता फैलाने का आग्रह किया और कहा कि सपा अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जुम्मन खां, विजय पटेल, जिला सचिव विवेक कुशवाहा, दिलीप गुप्ता और नगर अध्यक्ष रवि सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में महिला सभा की प्रदेश सचिव आकांक्षा यादव को बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई भी दी गई। ये रहे मौजूद इस बैठक में मुन्नी यादव, आशीष यादव, रविंद्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, सुरेंद्र पटेल, कीर्ति कोल, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, रफीक अहमद, संदेश यादव, राममिलन यादव, रामजी मौर्या, आदर्श यादव, संजय यादव, सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, अशोक मिश्रा, आशीष राय, गायत्री पटेल, गणेश केशरी, लाल बहादुर यादव, जमुना यादव, वंदना गुप्ता, शक्ति श्रीवास्तव, गणेश राय, अरविंद यादव, दिनेश यादव, भरतलाल बिंद, रामजी बिंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सांप के काटने से किसान की मौत:फसलों की रखवाली के लिए गए थे खेत, चारपाई पर सोते समय काटा
    Next Article
    वाराणसी में सपा नेता ने कबाड़ में बेचा घरेलू गैस-सिलेंडर:बोले - सिलेंडर की कीमतों के बढ़ने से बिगड़ रहा रसोई का बजट, 30 रुपए किलो खरीदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment