Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सपा नेता ने कबाड़ में बेचा घरेलू गैस-सिलेंडर:बोले - सिलेंडर की कीमतों के बढ़ने से बिगड़ रहा रसोई का बजट, 30 रुपए किलो खरीदा

    18 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में उछाल आया है। जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।इसी क्रम में वाराणसी के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अपने घर का गैस सिलेंडर कबाड़ में बेच दिया। विष्णु शर्मा ने इस दौरान कबाड़ी से मोल-भाव किया और उससे ज्यादा पैसे देने को कहा; पर कबाड़ी ने उसे 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा और लेकर चला गया। सपा नेता ने कहा - जिस तरह से सरकार लगातार सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है। उससे आने वाले समय में सबके घर में दोबारा अंगीठियों पर खाना बनने लगेगा। कबाड़ी को बेचा सिलेंडर वाराणसी के लोहटिया इलाके में रहने वाले सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने रविवार को अपने घर का घरेलू सिलेंडर कबाड़ी को भेज दिया।विष्णु ने अपने घर से सिलेंडर निकालकर कबाड़ी को दिया और उससे पैसे भी लिए। विष्णु ने बताया - सरकार लगातार घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ा रही है। इससे हमारे घर के किचन का बजट बिगड़ रहा है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब हम लोगों को दोबारा अंगीठी पर खाना बनाना पड़ेगा। 30 रुपए किलो बिका सिलेंडर वाराणसी के कबाड़ी रमेश कुमार ने विष्णु शर्मा से यह सिलेंडर कबाड़ में 30 रुपए किलो के हिसाब से लिया। विष्णु शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार बछड़े हुए दाम को वापस ले और आम आदमी को राहत दे। यदि सरकार दाम वापस नहीं लेती है तो हम लोग लगातार प्रदर्शन करेंगे। जब तक की मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाती। अब जानिए क्यों और कितनी बढ़ी है गैस सिलेंडरों की कीमत ? ईरान-इजरायल में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर उसके असर की आशंकाओं के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। सरकारी क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम का गैर-सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 913 रुपये का हो गया है, जो पहले 853 रुपये का था। यह पिछले 11 महीनों में दूसरी बार बढ़ोतरी है। इससे पहले अप्रेल 2025 में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी महंगे एलपीजी गैस की कीमतों में उछाल आने के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। जिसके बाद अब उन्हें 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए 613 रुपए चुकाने होंगे। यह नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ाई गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 114.5 रुपये बढ़कर 1,883 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी इसमें 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में सपा मनाएगी कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस:15 मार्च को जिला कार्यालय पर होगा आयोजन, जुटेंगे 5 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता
    Next Article
    आगरा जीआरपी ने कैंट पर पकड़ा 7 किलो गांजा:एक आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज कर भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment