Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में सपा नेता बोले- शादी के श्लोक गाली हैं:काशी के जिलाध्यक्ष ने तेरहवीं में ब्राह्मणों को नहीं बुलाया; अखिलेश ने भी समर्थन किया

    5 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव का रविवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें वह ब्राह्मणों और विवाह व तेरहवीं के कर्मकांड को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “शादी में जितने श्लोक बोले जाते हैं, वे एक तरह से गाली हैं।” शिवशंकर ने आगे कहा कि बनारस के सपा जिलाध्यक्ष लक्कड़ पहलवान ने तेरहवीं में किसी ब्राह्मण को नहीं बुलाया था। अखिलेश यादव ने भी उनके इस फैसले का समर्थन किया था। मामले में दैनिक भास्कर ने शिवशंकर यादव से बात की। उन्होंने कहा, “यह वीडियो 15-20 साल पुराना है। इसे एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, ताकि मेरी छवि खराब की जा सके। मैं ब्राह्मणों का बहुत सम्मान करता हूं।” वीडियो सामने आने के बाद विंध्याचल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध जताया। परशुराम सेना अकोढ़ी ने शिवशंकर यादव का पुतला फूंका और सपा नेता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… सपा नेता की बातें 2 पार्ट में पढ़िए… बताया जा रहा है कि सपा नेता शिवशंकर यादव किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां वह अपने समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मणों और कर्मकांड पर टिप्पणी की। पार्ट- 1: मैंने अध्ययन किया है, मंत्र सुनाई नहीं देते शिवशंकर यादव ने कहा, “हमने अध्ययन किया है। शादी में जितने श्लोक बोले जाते हैं, एक तरह से वे गाली हैं। बिल्कुल गाली हैं, लेकिन यह बात कोई जानता नहीं है।” उन्होंने पंडितों की मंत्रोच्चार की शैली पर भी टिप्पणी की। कहा, “पंडित जी आधा मंत्र ही पढ़ते हैं। उनकी आवाज भी ठीक से सुनाई नहीं देती। घिर-घिर, घिर-घिर करते रहते हैं और फिर कहते हैं कि यहां रख दो, 101 रुपये।” शिवशंकर ने आगे कहा कि जीवन का अटल सत्य यही है कि जो आया है, उसे एक दिन जाना ही पड़ेगा। इससे कोई नहीं बच सकता। उन्होंने दावा किया कि अपने क्षेत्र के कई गांवों में ऐसी पुरानी और गलत परंपराओं को बंद कराया है। इसमें चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन का भी पूरा सहयोग रहा। पार्ट-2: अखिलेश ने कहा- बढ़िया व्यवस्था किया शिवशंकर यादव ने बताया कि बनारस में सपा जिलाध्यक्ष लक्कड़ पहलवान, जिनका असली नाम सुजीत यादव है, ने अपने पिता की तेरहवीं का कार्ड छपवा लिया था। कार्ड लेकर जब वह उनके पास पहुंचे तो उन्होंने तेरहवीं न करने की सलाह दी। इस पर सुजीत ने शर्त रखी कि अगर अखिलेश यादव तेरहवीं में आ जाएं तो वह यह आयोजन नहीं करेंगे। शिवशंकर के मुताबिक, इसके बाद सुजीत ने तेरहवीं न करने की बात मान ली। शिवशंकर ने आगे बताया कि उन्होंने इस बारे में अखिलेश यादव से बात की। उनसे कहा कि मामला फंस गया है और अगर वह वहां समय दे दें तो अच्छा रहेगा, क्योंकि उस इलाके में तेरहवीं की परंपरा काफी प्रचलित है। साथ ही, यह उनके बनाए हुए जिलाध्यक्ष का मामला भी था। शिवशंकर के मुताबिक, अखिलेश यादव ने आने की सहमति दी। इसके बाद वहां हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने दावा किया कि हवन कुंड में आहुति देने वालों में एक भी ब्राह्मण नहीं था। ज्यादातर लोग पटेल समाज से थे। उन्होंने इसे पीडीए की झलक बताया। अंत में शिवशंकर ने अपने निजी जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि पिता के निधन के बाद उन्होंने 13 दिनों तक वही सामान्य भोजन किया, जो रोज खाते थे। उन्होंने किसी भी तरह के अंधविश्वास और रूढ़िवादी परंपराओं को मानने से इनकार किया। सपा नेता को माफी मांगनी चाहिए: बोले- विंध्याचल के पंडित मिर्जापुर के पंडित अनुपम महाराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्र ने शिवशंकर यादव के बयान पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सपा नेता ने ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने शिवशंकर से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। पंडित अनुपम महाराज ने कहा कि ऐसा लगता है कि सपा नेता मानसिक रूप से दिव्यांग हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस टिप्पणी से सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ है। अखिलेश यादव का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से समाजवादी पार्टी की छवि पर भी असर पड़ सकता है। वीडियो पर सपा नेता की सफाई- मेरे राजनीतिक गुरु ब्राह्मण ही रहे वीडियो वायरल करने वाले पर केस कराएंगे वीडियो में PDA का जिक्र होने पर शिवशंकर ने कहा कि उस समय पीडीए अस्तित्व में ही नहीं था। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव 2024 में पीडीए के मसीहा बने। उन्होंने वीडियो को पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी बताया। साथ ही कहा कि अगर वीडियो वायरल करने वाले का नाम-पता चल गया तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे और उसे जेल भिजवाएंगे। प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी पार्टी को मुश्किल में डाला था ‘ब्रह्मा-विष्णु-महेश को भगवान नहीं मानूंगा’, सपा नेता ने पूजा नहीं करने की शपथ ली शिवशंकर यादव से पहले सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी धार्मिक मान्यताओं से जुड़े एक मामले को लेकर फिर विवादों में रहे। 20 दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऐसे कार्यक्रम में दिख रहे, जहां हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और उनकी पूजा न करने का संकल्प दिलाया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “क्या समाजवादी पार्टी को हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए? वह अपने किसी न किसी नेता से हिंदू भावनाओं को आहत करने की बार-बार कोशिश करा रही है। पहले आजम खान इसके सुपरस्टार थे। अब एक प्रवक्ता हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे।” दरअसल, 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित आंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा का कार्यक्रम हुआ था। इसमें हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और उनकी पूजा-पाठ नहीं करने से जुड़े संकल्प दिलाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर… -------------------------- ये भी पढ़ें… शिवानी बोली- मार्विन को काला रंग उसकी मर्जी से लगाया:टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के आरोपों पर बिग बॉस फेम औरैया की शिवानी कुमारी ने जवाब दिया है। शिवानी का कहना है कि टेसू की शादी कराने का कार्यक्रम पहले से फिक्स था। मार्विन को इसके बारे में पता था। उनकी सहमति से ही उन्हें तैयार किया गया था। मार्विन आची ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने शिवानी पर दोस्ती और भरोसे की आड़ में मजाक उड़ाने और लाइक्स-व्यूज के लिए अपमानित करने का आरोप लगाया था। शिवानी से दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने फोन पर बात की। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लंदन में वकालत छोड़ यूपी की लड़की जैन साध्वी बनेगी:अपनों से रिश्ते-नाते तोड़े, लग्जरी लाइफ छोड़ी, पूरी जिंदगी ब्रह्मचर्य का संकल्प
    Next Article
    नीला ड्रम हत्याकांड वाले घर का शुद्धिकरण:मीरा राठौर ने संगम के जल से धोया, नारियल फोड़ा, बोलीं- साहिल-मुस्कान को जल्द दी जाए फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment