Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी:165 स्थानों की जांच,14 लाउडस्पीकर हटाए गए

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया है। पिछले दो दिनों में 165 सार्वजनिक, धार्मिक और मैरेज लॉन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 63 स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित सीमा तक कम कराई गई, जबकि 14 स्थानों से मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर हटाए गए। यह अभियान डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्रों और लाउडस्पीकरों के देर रात तक अनियंत्रित व नियमविरुद्ध प्रयोग की शिकायतों के बाद शुरू किया गया। इन शिकायतों में छात्रों की परीक्षा तैयारियों में बाधा और बीमार व बुजुर्ग व्यक्तियों सहित आमजन को होने वाली असुविधा का उल्लेख था। इन शिकायतों के मद्देनजर, जनपदीय पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मैरेज लॉन, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि नियंत्रण अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि सीमा की जांच की जा रही है। जिन स्थानों पर ध्वनि स्तर निर्धारित मानक से अधिक पाया गया, वहां तत्काल आवाज को मानक सीमा तक कम कराया गया। साथ ही, मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आयोजकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करें, ताकि आमजन को असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में सीवर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, नपा अध्यक्ष नाराज:जल निगम को 24 घंटे में मरम्मत करने का अल्टीमेटम, कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    मथुरा में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment