Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती:लोगों को कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन किया गया और रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा वितरित की गई। सभी अतिथियों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे और अवधेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी और राकेश मिश्र सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। वहीं, विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी और अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने की, जबकि संचालन सुशील पाण्डेय 'कान्ह जी' ने किया। इस दौरान संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल, सच्चिदानंद तिवारी, संतोष चौबे और गिरीश गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में, जय परशुराम सेवा समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर पुलिस ने साइबर ठगी के 47,356 रुपए वापस कराए:साइबर सेल की सक्रियता से पीड़ित को मिली पूरी रकम
    Next Article
    सपाई बोले- अपर्णा यादव के खिलाफ हो FIR:लखनऊ में दी शिकायत, बोले- पार्टी झंडे के साथ मुलायम-अखिलेश की तस्वीर जली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment