Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:कालीन भैया, गुड्डू पंडित और बबलू की वापसी, रवि किशन के साथ बड़े पर्दे पर लौटेगी हिंसक दुनिया

    1 day ago

    1

    0

    मिर्जापुर सीरीज के 3 कामयाब सीजन के बाद मिर्जापुरः द मूवी का टीजर आज जारी हो चुका है। ये फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। एक्सेल मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए 2 मिनट 22 सेकेंड के टीजर में गुड्डू पंडित (अली फजल), कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के दमदार डायलॉग दिखाए गए हैं। हालांकि दिव्येंदु शर्मा का रोल फिल्म में कम होने वाला है। टीजर में कुछ गिने चुने नए किरदारों के अलावा, बैकड्रॉप, थीम और सब कुछ पुरानी सीरीज की तरह ही नजर आ रहा है। रवि किशन के किरदार से फिल्म में नयापन आने की उम्मीद है, लेकिन अगर लगभग सभी किरदार पुराने हैं, तो कहानी पर ही दर्शकों की पूरी नजरें टिकी होंगी। फिलहाल टीजर को देखकर कहानी का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। टीजर की एक खास बात ये भी है कि इसमें मिर्जापुर सीरीज से स्वीटी के किरदार को भी दोबारा जोड़ा गया है, जिन्हें पहले ही सीजन में मरता हुआ दिखाया गया था। 4 सितंबर को होगी रिलीज मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में रवि किशन भी नजर आएंगे फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आएंगे। 'मिर्जापुर' भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज में से एक है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'मिर्जापुर' का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी डांसर बोलीं- 18 घंटे काम करकर ₹800 मिलते:VIDEO जारी कर सपना चौधरी बोलीं- मैं आपके सपोर्ट में, पेमेंट बढ़वाएंगे; प्रोटेस्ट में शामिल होंगी
    Next Article
    पुणे केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान:कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment