Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरीकॉम की तरह बनना चाहते हैं किकबाक्सर सन्नी:इटली को हराकर जीता सिल्वर, '2030 कॉमनवेल्थ गेम्स' की शुरू की तैयारी

    5 hours ago

    1

    0

    खेल जगत में प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, और इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया है गोरखपुर के होनहार खिलाड़ी सनी सिंह ने। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘5वीं वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026’ में सन्नी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश और अपने गृह जनपद गोरखपुर का नाम रोशन किया है, बल्कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए सन्नी सिंह ने बताया कि- मैं अपने करियर में उस ऊंचाई को छूना चाहता हूं, अपने घर के साथ साथ शहर का नाम रोशन करना चाहता हूं। सन्नी ने कहा कि- मैं मैरीकॉम की तरह चमकना चाहता हू, सरकार से मेरा कहना है कि जैसे भारत में क्रिकेट का प्रमोशन होता है वैसे ही अन्य स्पोर्ट्स को भी बजट दिया जाए। इसके अलावा सन्नी सिंह ने ये भी बताया कि- मैं इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए तैयारियां शुरू कर दिया हूं। मैं अपने देश के लिए उसमें गोल्ड मेडल जीतना चाहता हूँ। लगातार तीसरे साल बने नेशनल मेडलिस्ट गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के गौरीमंगलपुर निवासी सनी सिंह वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एम.ए. समाजशास्त्र के छात्र हैं। उनकी यह सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का फल है। सनी पिछले तीन वर्षों से लगातार नेशनल स्तर पर पदक जीत रहे हैं। 2026 में उन्होंने 5वीं वाको इंडिया इंटरनेशनल कप में रजत पदक जीता। इससे पहले 2025 में आयोजित 4थी वाको इंडिया इंटरनेशनल कप में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सनी का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। वर्ष 2025 में अबू धाबी में आयोजित सीनियर किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने 9वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, 2024 में उज्बेकिस्तान में हुए किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप में वे 5वें स्थान पर रहे। लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी है। रिंग में फाइटर, समाज में रक्षक सनी सिंह सिर्फ एक अच्छे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाले युवा भी हैं। वे ‘मिशन अपराजिता’ नाम से एक अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वे अब तक 5,000 से अधिक बालिकाओं को नि:शुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनका मानना है कि बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना समय की जरूरत है। उनके इस प्रयास से कई छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हुई हैं। सनी का यह सामाजिक योगदान उन्हें एक अलग पहचान देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्वनाथ धाम में महिला दिवस पर VIP होंगी नारी शक्ति:गेट संख्या-4B से मिलेगा फ्री प्रवेश, झांकी दर्शन कराए जाएंगे
    Next Article
    उन्नाव में नहर में डूबा सात वर्षीय मासूम:शौच के लिए गया बच्चा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment